लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कपकजा रीयूनियन & एक्सपो 2025 का शनिवार को एक होटल में पोस्टर विमोचन किया गया । इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष जी पी शर्मा , उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय, महासचिव दिनेश चंद सैनी, संयुक्त सचिव डॉ . रितु सिंह, कोषाध्यक्ष जयसिंह शेखावत, रीयूनियन & एक्सपो कमिटी प्रमुख एन राम और समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी पी शर्मा ने बताया कि कपकजा रीयूनियन & एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन 13 सितम्बर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमे पहली बार रीयूनियन के साथ ही बिज़नेस एक्सपो का भी आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें हमारे एलूमनी एसोसिएशन के सदस्य तथा अन्य कंपनियां भी अपने उत्पाद और सर्विस प्रदर्शित कर सकेंगे ।
एसोसिएशन महासचिव दिनेश चंद सैनी ने अवगत कराया कि बहुप्रतीक्षित रीयूनियन एवं एक्सपो 2025 में एल्युमिनी के बिजनेस को गति प्रदान करने, सदस्यों में आपसी सौहार्द बढ़ाने एवं परिवार के सदस्यों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रीयूनियन & एक्सपो कमिटी प्रमुख एन राम ने विस्तृत से अपना विजन प्रस्तुत किया, उन्होंने बताया कि स्पॉन्सर्स की छह केटेगरी और 3 प्रकार की स्टॉल केटेगरी होगी जिसमे एक्ज़िबिटर्स अपने उत्पादों और सर्विसेज़ का प्रदर्शन कर सकेंगे। मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि रीयूनियन में एसोसिएशन के सदस्य अपने परिवार सहित भाग लेंगे जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा जिन सदस्यों ने कॉलेज पासआउट के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा । कॉलेज की ओर से कोऑर्डिनेटर संजय शर्मा जी भी उपस्थित रहें और उन्होंने संस्था द्वारा जल मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया ।














































