वानर सेना व हनुमान जी की झांकी ने बांधा समा

0
137
- Advertisement -

वानर सेना व हनुमान जी की झांकी ने बांधा समा

श्री विधानी परिक्रमा महोत्सव में रामधुनी की गूंज, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
जयपुर। गोनेर रोड स्थित श्री गोपाल सागर आश्रम में चल रहे श्री विधानी परिक्रमा महोत्सव का रविवार को अनूठा दृश्य देखने को मिला। आश्रम परिसर रामधुनी, झांकी और भजनों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
वानर सेना और हनुमान जी की झांकी
महोत्सव के तहत रविवार को हनुमान जी और वानर सेना की मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुवासित चंदन की महक, घंटे-घड़ियाल का नाद और लोक वाद्यों की मधुर थाप ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
भजन संध्या में भक्ति रस
शाम की भजन संध्या में आकाशवाणी, दूरदर्शन व लोक कलाकारों ने सुरों की त्रिवेणी बहाई।
लोक कलाकार रमेश छीपा ने “राम नाम की लूट है…” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कालूराम चौधरी ने “म्हारो तीरथ है विधानी, मारो धाम है विधानी…” गाकर समा बांधा।
दीपक कुमावत और कैलाश शर्मा छांदेल ने “सीताराम सीताराम” की लोक धुन पर भजन प्रस्तुत कर भक्ति रस को चरम पर पहुंचाया।
भजनों की लय पर कई श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान को रिझाते नजर आए।
संतों का आशीर्वचन व प्रसादी
इस अवसर पर  मिथिला बिहारी महाराज और अयोध्या से पधारे लक्ष्मण किलाधीश जी ने आशीर्वचन दिया। समापन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
मंगलवार को शोभायात्रा
आश्रम के लक्ष्मी निधि सरजू बिहारी ने बताया कि मंगलवार को जगदीश मंदिर, गोनेर से भव्य शोभायात्रा विधानी के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा में ठाकुर जी की झांकी समेत अनेक सजीव झांकियां शामिल होंगी। मार्ग में ग्रामीण और स्थानीय निवासी भगवान की आरती करेंगे और श्रद्धालु रामधुनी करते हुए शोभायात्रा के साथ चलेंगे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here