उपमुख्यमंत्री  डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बैरवा छात्रावास के कमरों का लोकार्पण किया

0
58
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर:  उपमुख्यमंत्री  डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर में बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां बैरवा छात्रावास की तृतीय मंजिल का लोकार्पण किया गया।

गायिका सुश्री रानी बैरवा को सम्मानस्वरूप म्यूजिकल किट भेंट

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बैरवा समाज की प्रतिभाशाली गायिका सुश्री रानी बैरवा को सम्मानस्वरूप म्यूजिकल किट भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, सामाजिक उत्थान और छात्र हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और समाज को सशक्त बनाना है।

छात्रावास से बेहतर आवासीय और शैक्षणिक वातावरण मिले 

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छात्रावास की नई व्यवस्था विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय और शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकेंगे।

ये भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा, समिति अध्यक्ष एस.के. बैरवा, उपाध्यक्ष बाबूलाल महुआ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here