उनियारा में भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा: भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल उनियारा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ‘विचार संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपी लाल मीना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान गोपी लाल मीना ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का सपना भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ढांचे में व्यापक परिवर्तन लाना था। वे चाहते थे कि देश का हर व्यक्ति स्वतंत्रता और समान अवसरों का लाभ उठाए। उन्होंने जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त समाज तथा शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश देता है।

संगोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गोत्तम, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीना, सुरेश कुमावत, जगदीश साहू, आशाराम चौधरी, महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश सैनी, पहलाद प्रजापत, रमेश जांगिड, श्याम मित्तल, नारायण फौजी, संजय शर्मा, अशोक दाधीच, ईश्वर शर्मा, अशोक सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here