सिद्धिविनायक स्कूल ने किया रिचा चौधरी का सम्मान

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल | नवीन कुमावत

शहर के पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी में सीयूईटी (CUET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूर्व छात्रा रिचा चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने रिचा का फूलों की माला पहनाकर तथा राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर अभिनंदन किया।

रिचा चौधरी ने बताया कि वह कक्षा 7 से 12वीं तक सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी की नियमित छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीयूईटी की तैयारी के लिए उन्हें किसी अलग कोचिंग या अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के दौरान ही परीक्षा की प्रभावी और व्यवस्थित तैयारी कराई गई थी।

संस्था निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने बताया कि रिचा चौधरी ने सीयूईटी में गणित विषय में 95 प्रतिशत से अधिक तथा रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि रिचा की सफलता विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।

सम्मान समारोह में विद्यालय संरक्षक बसंत शर्मा, संस्था निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत, अनु कंवर, प्राचार्य शिवकुमार कुमावत, रसायन विज्ञान व्याख्याता कमल किशोर सैनी, भौतिक विज्ञान व्याख्याता दिनेश कुमावत, विनोद कुमार शर्मा, जगदीश कुमावत, द्वारका प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here