- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) — श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी पर्व पर आयोजित रक्तदान शिविर में सत्कार ग्रुप सोडाणी परिवार को सम्मानित किया गया।
इस शिविर में एक ही दिन में, एक ही स्थान पर 1014 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे आईडब्लूआर फाउंडेशन जमशेदपुर ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी।
सभा अध्यक्ष केदार गगरानी और मंत्री संजय जागेटिया ने सोडाणी परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गोविंद सोडाणी, शिव सोडाणी, रघु सोडाणी, लखन सोडाणी, तथा समाज के तरुण सोमानी, महेश जाजू, राकेश काबरा, अंकित सोमानी आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -



















































