लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)।
शहर के प्रतापनगर स्थित श्री वीर तेजाजी सेवा समिति नयाबास में अध्यक्ष पद पर कानाराम किरोड़ीवाल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। साथ ही चौथमल नेमीवाल को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का समर्थन किया। समिति के अध्यक्ष कानाराम ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरी कार्यकारिणी का गठन कर सेवा कार्यों को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष तेजा दशमी के अवसर पर श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने शुभकामनाएँ दीं और सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। समिति का उद्देश्य धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

















































