लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चम्पालाल जी महाराज और राहुल सेन ने किया पोस्टर विमोचन, तीन दिवसीय आयोजन में ‘नाचेगा सेन समाज, जुड़ेगा सेन समाज’ रहेगा संदेश
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। सेन युवा एकता मंच राजस्थान की ओर से आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 चम्पालाल जी महाराज, मुख्य उपासक मसानिया भैरवधाम राजगढ़, एवं उनके सुपुत्र राहुल सेन ने किया।
इस अवसर पर चम्पालाल जी महाराज ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।
पोस्टर विमोचन के दौरान सेन युवा एकता मंच के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गरबा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।
भीलवाड़ा में तीसरी बार होगा आयोजन
मंच के संरक्षक भेरूलाल सेन ने बताया कि भीलवाड़ा में गरबा महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है। इस बार भी कार्यक्रम हर्ष पैलेस होटल में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 15, 16 और 17 तारीख को होगा।
आयोजन का मुख्य संदेश “नाचेगा सेन समाज, जुड़ेगा सेन समाज” रखा गया है। मंच के अनुसार गरबा महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग, संस्कार और समाजहित की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
युवाओं में उत्साह
आयोजन की तैयारियों को लेकर सेन समाज के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में समाज के युवाओं और परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सत्यनारायण सेन विजयनगर, विकास सेन, महादेव सेन पांसल, सागर सेन सांगानेर, गौतम सेन महेंद्रगढ़, शम्भू सेन करेड़ा, यशोवर्धन सेन गुलमंडी, सनी सेन टाटगढ़, शिवराज सेन बूढ़, यस सेन रमाविहार, लक्की सेन शास्त्रीनगर, सुनील सेन गुलमंडी, महावीर सेन बच्छखेड़ा, रामलाल सेन मांडल, नेमीचंद महामर बाड़मेर, किशन फौजी कपूरिया, सवाई बनबेरु, प्रेमचंद सेन जोधपुर सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
मंच की ओर से समाजबंधुओं और युवाओं से गरबा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।




















































