लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नगर में निकली भगवान जिनेन्द्र प्रभु की रजत रथयात्रा।
सेमारी नगर में दिगंबर जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व का समापन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समाज अध्यक्ष नाथूलालजी पाडविया के निर्देशन में भगवान जिनेंद्र प्रभु को रजत रथ में विराजित कर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई, बैंड-बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक नाचते-गाते, “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” के नारे लगाते हुए महावीर का संदेश दे रहे थे।
रथयात्रा नगर के सदर बाजार, दर्जी मोहल्ला, गणपति चौक होते हुए पुरानी बावड़ी तक पहुंची,जहां दोपहर से शाम तक रथ विश्राम हेतु रखा गया,इस दौरान नगर के प्रमुख चौराहों पर भक्ति नृत्य और डांडिया का आयोजन हुआ,जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
शाम सात बजे पुनः सदर बाजार पहुंचने पर जिनेंद्र प्रभु की महाआरती की गई,इसके बाद प्रभु को निज मंदिर में विराजित कर दशलक्षण महापर्व का विधिवत समापन किया गया।
इस दशलक्षण महापर्व में सांगानेर (जयपुर) से विद्वान कुशालजी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ,साथ ही मुंबई, अहमदाबाद और उदयपुर से आए प्रवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की।
