Home crime कोडयाई में महिला की नृशंस हत्याकांड का पर्दाफाश

कोडयाई में महिला की नृशंस हत्याकांड का पर्दाफाश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मृतका के बढे पुत्र से 25 लाख रूपये का कर्जा भी ले रखा

लोकेश टटवाल की रिपोर्ट

ग्राम कोडयाई में महिला की नृशंस हत्याकांड का पर्दाफाश

 

सवाई माधोपुर  । पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर  अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि  03. फरवरी  को ग्राम कोडयाई में एक वृद्ध महिला की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त रामलाल जोगी पुत्र गोपी जोगी उम्र 47 साल निवासी कोड्याई थाना बौंली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

घटना का विवरण दिनांक 03. फरवरी  को मृतका के पुत्र  हसंराज मीणा निवासी कोडयाई ने दर्ज कराया कि “आज दोपहर को बकरियों चराने के लिए खेतो पर गई थी, जिसकी अज्ञात मुल्जिमान ने धारदार हथियार से गर्दन एवं दोनो पैर काट कर निर्मम हत्या कर दी तथा चांदी के कडे, कान के कुडल, गले से चैन लूट कर फरार हो गये इत्यादि रिपोर्ट पर 40/2026 धारा 103(1),238 (ए),309 (6) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता एव जनभावना को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना का खुलासा करने के लिए दस दिवस का समय निर्धारित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

पुलिस द्वारा किये प्रयास इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार थाना बौली पर कैम्प करते हुए स्वयं के नेतृत्व में घटना का विस्तृत विश्लेषण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली, वृताधिकारी बौली, थानाधिकारी बौली  जितेन्द्र सिंह एवं जिले के विभिन्न धानाधिकारियों एवं जिले के चुन्निदा अधिकारियों की एसआईटी का गठन कर अज्ञात मुल्जिम की पतारसी एवं माल की बरामदगी हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई।

इस घटना की तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुए तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के आधार पर जाच के तथ्यों का निर्धारण कर प्रत्येक बिन्दु पर काम करते हुए अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। मृतका के परिवार से संबंधित बिन्दुओं-मित्रता, आपसी लेन-देन, रजिश चरित्र इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित कर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, खेतो मे काम करने वाले एवं रखवाली करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की सूची बनाकर उनकी उपस्थिति को चैक किया गया, क्षेत्र के सदिग्ध आदतन एवं सकिय बदमाशों को चिन्द्रित कर आसूचनाओं का संकलन किया गया। तकनीकी टीम, एफएसल टीम, एमओबी टीम, डींग स्कवाढ द्वारा भी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये। घटना के खुलासे के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया।

आरोपी रामलाल नाथ का मृतका के परिवार से अच्छे संबंध थे

घटना का खुलासा आसूचनाओं के संकलन से तथ्य सामने आया कि आरोपी रामलाल नाथ का मृतका के परिवार से अच्छे संबंध थे। दोनो परिवारों में आपस में सभी सामाजिक प्रोग्राम में आना जाना था। आरोपी ने मृतका के बढे पुत्र से 25 लाख रूपये का कर्जा भी ले रखा था। मृतका रोजाना खेतों में बकरी चराने जाती थी तथा वही पास में आरोपी काश्त करता था. जिसको मृतका के आने जाने का पूर्ण पता था। घटना के दिन आरोपी का अलग रास्ते से किसी के द्वारा टिनास्थल की तरफ मोटर साईकिल से जाते हुए देखा गया था तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा भी एक संदिग्ध मोटर साईकिल को घटना स्थल के पास सरसों के खेत में देखा गया था। जिसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर आरोपी की तलाश की गई तो सामने आया कि वह घटना के बाद से ही घर से गायब हैं. जी मृतका के करीबी होने के बावजूद भी अन्तिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ।

राजस्थान खपुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा तलाश हेतु कई जगह दबीशे दी गई, दौराने तलाश आरोपी को आज सुबह थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा दतयास मोड से डिटेन कर अनुसंधान किया तो आरोपी ने अपना कर्जा चूकाने के लिए मृतका की नृशंस हत्या कर चादी के करें, कानों के सीने के कुडंल व गले का सोने का पैडल ले जाना बताया है।

दस दिन से था हत्या का प्लान

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए दस दिन से ही प्लान बना रखा था, जिसने हत्या के लिए एक कुल्हाड़ी पहले ही सरसों के खेत में छुपा कर रख रखी थी। घटना के दिन आरोपी एक अलग कच्चे रास्ते से मोटर साईकिल से घटना स्थल पर पहुंचा, मोटर साईकिल को करीब एक किलोमीटर दूर ही खड़ा कर दिया था तथा पैदल चल कर बकरी चरा रही महिला on के पास आ गया तथा मृतका की विश्वास में लेने के लिए घटना स्थल पर उसके साथ बीड़ी पी, उसी दौरान मौका देख कर मृतका के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मृतका बेहोश हो गई उसके बाद दोनों पैर काट कर चांदी के कडे, कानों के सोने के कुठल व गले का सोने का पैडल ले लिया तथा उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी हत्या के उपरान्त उस कोई शक नहीं करे इसलिए आरोपी मोटर साईकिल से गांव व घर पर भी आया था।

सभी आभूषण बरामद  आरोपी को सजा की मांग

बरामदगी गिरफ्‌तारशुदा मुल्जिम रामलाल की निशादेही से मृतका के चादी के कडे. कानों केq¹सोने के शुडल व गले का सोने का पैडल बरामद किये जा चुके है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना में खुलासे में सार्थक प्रयास करने वाले सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों की प्रशंसा की। घटना के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्‌तारी में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version