Home crime कोडयाई हत्याकांड का आरोपित रामलाल नाथ गिरफ्तार

कोडयाई हत्याकांड का आरोपित रामलाल नाथ गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोडयाई हत्याकांड का खुलासा: चांदी के कड़ों के लिए महिला की हत्या, आरोपी रामलाल नाथ गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। बौली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव में हुई महिला हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात का आरोपी रामलाल नाथ (48 वर्ष) निवासी कोडयाई गांव को बौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चांदी के कड़ों के लिए की थी हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लूटपाट की नीयत से बकरी चराने गई महिला की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने चांदी के कड़े लूटने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

घटना बौली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव की है, जहां महिला रोज़ की तरह बकरियां चराने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब शाम को बकरियां अपने-आप घर पहुंचीं और महिला नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद महिला की मृत्यु की जानकारी सामने आई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक इंदिरा मीणा ने भी धरने में भाग लिया और विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version