सीतामाता का मेला 25 मई से शुरू होगा

0
115
- Advertisement -

सीतामाता का मेला 25 से शुरू होगा ।

धरियावद
हितेश पालीवाल

धरियावद के सीतामाता वन क्षेत्र में 25 मई से मेले का आयोजन शुरू हो रहा ग्राम पंचायत द्वारा मेले की तैयारियां को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा स्थानीय प्रसाशन द्वारा व्यापारियों और मेलार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।मेले में साफ-सफाई, पॉलीथिन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध, वन्यजीव संरक्षण और आग से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दुकानदारों को लकड़ी का प्रयोग न करने और दुकान के पास कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। मेला स्थल पर चिकित्सा सुविधा, शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। स्नान की अनुमति केवल हनुमान मंदिर तक सीमित है। सीता माता मेला 25 से 28 मई तक आयोजित होगा इस बार सीता माता मन्दिर जाने वाले मार्ग को भी सरलीकरण किया गया जिससे श्रद्धालुओं को पैदल चलने में समस्या उत्पन्न न हो ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here