- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
सीकर (योगेश ऋषिका)। कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के जारी परिणाम में सीकर की छात्रा दिव्या भादू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया है। दिव्या ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले पांच छात्रों में जगह बनाई है।
दिव्या वर्तमान में शेखावाटी स्कूल, लोसल में अध्ययनरत है। वह मूल रूप से बाड़मेर जिले की धनाऊ तहसील के गांव कृष्ण का तला की निवासी है। उनके पिता सूजाराम सहायक ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं।
दिव्या ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से स्कूल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी और रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित अध्ययन करती थी। छुट्टियों के दौरान भी उसने अपनी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखी।
अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और अनुशासन को देते हुए दिव्या ने कहा कि उसका सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।
