सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हम्मीर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गणेश कुमार नवरंग (उम्र 40 वर्ष) निवासी सीकर जिले के मंडावरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शव रेलवे स्टेशन के इंजन यार्ड के पास पड़ा मिला, जो करीब दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक मुंबई से आकर जयपुर जाने के लिए सवाई माधोपुर पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here