आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, 12वीं के छात्र की मौत

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

धरियावद (हितेश पालीवाल)। उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटला बावड़ी गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 12वीं कक्षा के 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में गंभीर झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि युवक जब घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5-6 लोगों को डिटेन कर लिया है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बी आदित्य भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस व प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here