संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन राव भागवत आज एसएमएस स्टेडियम में करेंगे संबोधित*

0
75
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संघ प्रमुख भागवत एसएमएस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में करेंगे संबोधित*
*वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्म मानवदर्शन पर देंगे व्याख्यान*
जयपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघसंचालक डॉक्टर मोहन राव भागवत, आज शनिवार, 15 नवम्बर  को सायं 5.30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दीनदयाल स्मृति व्याख्यान-2025 में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्म मानवदर्शन पर व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी सूरज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघसंचालक डॉक्टर मोहन राव भागवत होंगे। अंतर्राष्ट्रीय चिंतक डॉक्टर महेश शर्मा कार्यक्रम में विषय प्रस्तावना रखेंगे। डॉक्टर एस एस अग्रवाल आयोजन के संयोजक रहेंगे। सोनी ने बताया कि कार्यक्रम शहर और प्रदेश के प्रबुद्धजन एवं आमजन के लिए आयोजित किया गया है। प्रवेश के लिए स्टेडियम के चारों दरवाजे खुले रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम परिसर में ही निःशुल्क रहेगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here