राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया का पादूकलां में भव्य स्वागत

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां (नागौर)।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के पादूकलां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन मंडा, युवा नेता रामेश्वर छाबा, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाराम जयपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा जोरदार नारों के साथ सतीश पूनिया का अभिनंदन किया। राजस्थानी परंपरा के अनुसार मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेता को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया की उम्मीदवारी से प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन मंडा ने जयपुर में सतीश पूनिया से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूनिया राज्यसभा में राजस्थान और प्रदेश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

सतीश पूनिया ने जताया आभार

इस अवसर पर सतीश पूनिया ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यसभा में अपनी भूमिका निभाएंगे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here