राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगे कांग्रेस नेता श्रीकिशन बैरवा

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली में 23 अगस्त को होगा भव्य समारोह

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के समापन अवसर पर 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चयनित विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली में सम्मानित होगी 85 प्रतिभाएं

मंच के संयोजक एवं नेपाल की प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता    श्रीकिशन बैरवा का चयन “राजीव गांधी गौरव अवार्ड” के लिए किया गया है। उन्हें सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

25 देश के लगेंगे राष्ट्रीय ध्वज

समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति में वैश्विक समरसता, सांस्कृतिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंच के ग्लोबल एंबेसडर मूल सिंह नाथावत ने बताया कि    श्रीकिशन बैरवा इस अवसर पर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, सांस्कृतिक मूल्यों और पंचशील के सिद्धांतों पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।

मंच के अनुसार, समारोह में देशभर से चयनित लगभग 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

श्रीकिशन बैरवा को लोगों ने बधाई

श्रीकिशन बैरवा के चयन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और मित्रों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

गौरतलब है कि  श्रीकिशन बैरवा  को दिसंबर 2026 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में भी आमंत्रित किया गया है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार साझा करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here