लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर के वार्ड नंबर 20 में स्थित ऐतिहासिक स्थल रामद्वारा में राम भक्तों द्वारा मंगलवार रात्रि को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। क्षारबाग स्थित ऐतिहासिक रामद्वारा क्षेत्र में राम भक्तों द्वारा रामद्वारा व छत्तरियो की साफ सफाई की गई। क्षारबाग स्थित रामद्वारा भवन वश राजा महाराजा की छत्तरियो पर राम भक्तों द्वारा भगवान राम की ध्वजापताका फहराई गई। सायंकाल राम भक्तों द्वारा भगवान श्री राम की आरती की गई। रात्रि को राम भक्तों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संगीतमय हनुमान चालीसा व राम नाम कीर्तन पर राम भक्त झूम उठे। लगभग 30 वर्षों बाद पुन रामद्वारे में सायंकाल आरती व राम नाम कीर्तन से रामद्वारे में पुनः रौनक लौटने लगी है। राम भक्तों ने प्रशासन से रामद्वारा के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाकर रामद्वारा का जीर्णोद्धार करा संरक्षण की मांग की है। सामूहिक हनुमान चालीसा के इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।















































