राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह , 300 बच्चों ने क्विज़ प्रतियोगिता में लिया भाग

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

भरतपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्वच्छता अभियान के साथ बच्चों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुलिस के इतिहास, कानून और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एडिशनल एसपी, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, गणपति महावर ने बताया कि समारोह के पहले दिन जिलेभर के पुलिस कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीडीए ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के करीब 10 से 12 स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को राजस्थान पुलिस के इतिहास, नए आपराधिक कानूनों तथा पुलिस के नवाचारों से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ के ध्येय वाक्य को भी बच्चों के बीच समझाया गया।

प्रतियोगिता में शामिल छात्रों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के साथ पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं पांच अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगे रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान पुलिस की ओर से प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरूप नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here