लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का जन्म एवं तप कल्याणक अत्यंत श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया।
प्रबंध कमेटी उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ककोड और निर्माण मंत्री गजानंद बढ़जात्य ने बताया कि भगवान पुष्पदंत, जिन्हें सुविधिनाथ के नाम से भी जाना जाता है, चार माह की कठोर तपस्या के पश्चात सम्मेद शिखर पर साल वृक्ष के नीचे केवल ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहीं से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति भी हुई।
शास्त्री प्रिंस जैन देवांश के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक, नित्य अभिषेक और मूलनायक शांतिधारा के साथ हुई। इसके बाद चौबीस भगवान की देव–शास्त्र पूजा, मुलनायक और भगवान पुष्पदंत की विशेष पूजा कर जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहर वाले एवं नाथूलाल जैन बनेठा ने बताया कि कार्यक्रम का समापन शाम 6:30 बजे सामूहिक आरती के साथ किया गया।



















































