फाइनेंस एजेंटों की गुंडागर्दी

0
282
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आम लोगों से मारपीट कर छीन रहे वाहन, वसूली का नया नेटवर्क सक्रिय

भीलवाड़ा, विनोद सेन।
जिले में फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों द्वारा की जा रही खुलेआम गुंडागर्दी से आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, फाइनेंस एजेंट अब न सिर्फ किश्तों पर नजर रख रहे हैं, बल्कि लोगों को डराने, धमकाने और मारपीट कर जबरन वाहन छीनने का काम कर रहे हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जहां इन एजेंटों ने अपने मोबाइल में अप देखकर हर-हर कई एजेंटों द्वारा बिना किसी वैधानिक नोटिस या प्रक्रिया के वाहनों को रोका जाता है। कुछ मामलों में पहलवानों या दबंग किस्म के लोगों के साथ आकर वाहन चालकों से जबरन वसूली की जाती है। बताया जा रहा है कि गाड़ी छुड़वाने के एवज में 2000 से 5000 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है, और कई बार एक ही गाड़ी को दो अलग-अलग जगहों पर रोककर दोहरी उगाही की जाती है।

समाजसेवी मोहम्मद हारून रंगरेज ( MHR ) ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से सुनियोजित लूट का नया तरीका बन गया है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनियों के कुछ एजेंट अपराधियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं और जनता को भय के वातावरण में जीने को मजबूर कर रहे हैं।

इस अवैध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक आवेदन भी सौंपा गया है। रंगरेज ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

यदि समय रहते इन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। हारून रंगरेज ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इस पर जल्द कदम नहीं उठाता, तो जनआंदोलन की स्थिति बन सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here