लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*लक्ष्मीनारायण मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला व टीम (TSM) का “पेड़ लगाओ – अभियान
*सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा बनें पर्यावरण संरक्षण मुहिम के सभी बनें साक्षी*
जमवारामगढ़। श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट और टीम सुमन मीणा (TSM), जमवारामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जमवारामगढ़ क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण एवं वृक्ष-वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
*इन स्थानों पर हुआ पौधारोपण*
शनिवार को कार्यक्रम के तहत माता जी की ढाणी (कानड़ियावाला), राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानड़ियावाला, मुख्य गाँव ड्योड़ा डूंगर, चार ढाणी–झोल, पितृ प्रेत थान परिसर झोल, बिजली ग्रिड–आरवाड़ी, नाडा की ढाणी–भावपुरा, मुख्य गाँव भावपुरा, मुख्य गाँव मानोता, बड़ा कुआँ की ढाणी–मानोता, मुख्य गाँव बूज, मुख्य गाँव सरजोली, मुख्य गाँव खरकड़ा, श्री गंगा मंदिर खवारानी जी, सीताराम मंदिर खवा रानीजी, बावड़ी, नकटी घाटी एवं जारुण्डा सहित अनेक गाँवों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए गए और निशुल्क पौधों का वितरण किया गया।

*प्रमुख वक्ताओं के विचार*
कार्यक्रम में राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता ने ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा:
_”यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की एक जन-जागरूकता मुहिम है। आज का लगाया हुआ एक छोटा-सा पौधा आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।”_
*ट्रस्ट संरक्षक एवं आईएएस अधिकारी डॉ. हर सहाय मीणा का संबोधन*
डॉ हरसहाय मीना ने कहा_”यदि हर परिवार हर वर्ष मानसून के मौसम में केवल दो पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो हमारा क्षेत्र और पूरा राजस्थान हरियाली से भर सकता है।”

*अभियान की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा साथी, मातृशक्ति ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा*
ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा जनप्रतिनिधि जमवारामगढ़ ने युवाओं और महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा: _”इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा साथी, मातृशक्ति और टीम के समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो अपने व्यक्तिगत कार्यों से समय निकालकर निस्वार्थ भाव से पर्यावरण सेवा में जुटे हुए हैं। बदलाव सरकारों से नहीं, समाज की भागीदारी से आता है।”_
उन्होंने सभी से 5 संकल्प लेने का आह्वान किया:
1. *एक पौधा अवश्य लगाएँ*
2. *लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करें*
3. *अपने बच्चों को प्रकृति से जोड़ें*
4. *जल, जंगल और जमीन की रक्षा को अपना कर्तव्य समझें*
5. *हर जन्मदिन, वर्षगाँठ और शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएँ*
सुमन मीणा ने कहा, _”पेड़ लगाना आसान है, लेकिन उसे वृक्ष बनाना ही सच्ची सेवा है। आज की हमारी छोटी-सी मेहनत ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य की सबसे बड़ी पूँजी बनेगी।”
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामुहिक संकल्प लिया आइए, हम सभी मिलकर हर गाँव को हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाएँ।














































