NEET पेपर लीक मामला: जयपुर में भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर से 500 से अधिक कार्यकर्ता हुए रवाना, प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज

अजमेर/जयपुर | नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता (राजस्थान)

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सामने आए पेपर लीक और कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे पर आज (21 मई) राजधानी जयपुर में कांग्रेस द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव प्रस्तावित है।

पीसीसी कार्यालय से शुरू होगा पैदल मार्च

प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय से शुरू होगा। प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन पेपर लीक मामलों में सरकार की कथित विफलता के खिलाफ युवाओं की आवाज को मजबूती देगा।

अजमेर से 500 कार्यकर्ता जयपुर रवाना

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस आंदोलन के लिए विशेष तैयारी की है। शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद 500 से अधिक कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए।

बैठक में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता

इस रणनीतिक बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें धर्मेंद्र राठौड़, रामचंद्र चौधरी, चेतन डूडी सहित कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि अधिक से अधिक भीड़ जयपुर प्रदर्शन में शामिल हो सके।

सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया और सरकार पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here