नेछवा में नंदी की हत्या का मामला: पुलिस ने आरोपियों को आधा गंजा कर गांव में घुमाया

0
59
- Advertisement -
नेछवा (सीकर) सीकर जिले के नेछवा उपखंड में बुधवार को एक बोलेरो गाड़ी द्वारा नंदी (सांड) को टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
सीकर के नेछवा इलाके में एक बोलेरो गाड़ी ने नंदी को टक्कर मार दी, इसके बाद नंदी की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कार चालक प्रेमचंद बावरी, शिवराज और अन्य दो लोग शामिल थे। ये सभी टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नेछवा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मामले में आरोपी शिवराज सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक नवल बाईसा मौके पर पहुंचीं और लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों और गौसेवकों में रोष फैल गया। आक्रोशित गौसेवकों ने नेछवा थाने का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
शिव मठ धाम आश्रम के संत महावीर जति जी महाराज ने इस मामले में नेछवा थानाधिकारी कृतिका सोनी को शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। लक्ष्मणगढ़ के सीआई दिलीप कुमार मीणा ने भी नेछवा थाना पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत रहने की अपील की।
*आरोपियों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस*
गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों का सिर मुंडवाकर और उन्हें सलवार-सूट पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। इस जुलूस का मकसद लोगों के बीच यह संदेश देना था कि पशु हिंसा के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। गौसेवकों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए नंदी की हत्या को गंभीर अपराध बताते हुए कठोर सजा की मांग दोहराई।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here