नावां में जलदाय विभाग का विशेष अभियान, 14 अवैध पानी कनेक्शन हटाए

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी | रिपोर्ट: मनीष पारीक

नावां उपखंड क्षेत्र में जलदाय विभाग द्वारा अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल के निर्देशानुसार की गई।

अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और जांच के बाद कुल 14 अवैध पानी कनेक्शनों को चिन्हित कर हटाया गया। इस कार्रवाई से अवैध जल उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान विभागीय टीम ने ऐसे उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जो पानी का अनावश्यक दुरुपयोग कर रहे थे या बूस्टर का उपयोग कर रहे थे।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और नियमों का पालन करें, ताकि सभी को समान रूप से जल उपलब्ध हो सके।

विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध कनेक्शन रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से जल संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here