नागौर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, संविधान को बताया पवित्र ग्रंथ

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा

नागौर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर परिषद के नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी. आर. चौधरी ने कहा कि यह दिन देश के लिए अत्यंत पावन है। बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और दलितों व गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन श्रीमाली ने कहा, “संविधान हमारे पवित्र ग्रंथ की तरह है, जिसे बाबा साहेब ने रचा है। हमें उनकी जयंती पर यह संकल्प लेना चाहिए कि देश में सभी वर्ग, सभी जातियां और सभी लोग समान हैं—यह अधिकार हमें बाबा साहेब ने दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर जयंती को अन्य प्रमुख त्योहारों की तरह व्यापक रूप से मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सी. आर. चौधरी ने की। इस दौरान पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास सांखला, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद प्रकाश सोनी, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सान्दु सहित अनेक पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here