- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
6 माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद मुख्यमंत्री से की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुलाकात की। मुख्य सचिव को हाल ही में 6 माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच प्रदेश से जुड़े प्रशासनिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सेवा विस्तार के बाद हुई इस मुलाकात को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Advertisement -

















































