मोहन भागवत के 75वें जन्मदिवस पर दी गई शुभकामनाएँ

0
48
- Advertisement -

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जी के 75वें जन्मदिवस और संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामचंद्र मिशन, अजमेर की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। जिला संयोजक गिरीश गुप्ता और केंद्र संयोजिका बहन अमिन्दर मैक ने संघ महानगर प्रमुख खाजूवाल चौहान से औपचारिक भेंट कर मोहन भागवत जी को शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किए जाने वाले विविध सामाजिक कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और समाज उत्थान के आगामी प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खाजूवाल चौहान ने संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्योंने माँ भारती से प्रार्थना की कि मोहन भागवत जी को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो। गिरीश गुप्ता ने हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित निःशुल्क ध्यान गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा हाल ही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा शांतिवनम, हैदराबाद में मोहन भागवत जी के आगमन का उल्लेख भी किया।

उन्होंने यह आश्वासन दिया कि संघ के पथ संचलन कार्यक्रमों में 2 अक्टूबर 2025 तक ही नहीं, बल्कि आगे भी पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बैठक में राज सोनी (बजंगज शाखा, अजमेर दक्षिण विधानसभा), शैलेश गौड़ (महाराणा प्रताप प्रौढ़ शाखा एवं हार्टफुलनेस ट्रेनर), और अंकुर तिलक गहलोत (दहड़सेन तरुण शाखा एवं रामचंद्र मिशन, अजमेर के हार्टफुलनेस ट्रेनर) भी विशेष रूप से शामिल हुए।

सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर को समाज निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत बताते हुए सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here