सरपंच महेन्द्रसिंह जोधाणा ने किया रक्तदान, युवाओं को दिया सेवा का संदेश

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गंगधार ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच महेन्द्रसिंह जोधाणा और चौमहला के नवनिर्वाचित सरपंच बगदीराम गायरी ने अपनी टीम के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

चौमहला कस्बे के जैन अतिथि गृह में ओम हरिहर नवदुर्गा मंडल के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में दोनों सरपंचों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान उनकी टीम के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

महेन्द्रसिंह जोधाणा की टीम ने भी निभाई भागीदारी

रक्तदान कार्यक्रम में संजय मीणा, पत्रकार सुनील निगम, सुरेश शर्मा, रोहित सिंधी, प्रकाश राठौर (मध्यप्रदेश), करण सिंह देवड़ा, रोहित सिंह जोधाणा, अंकित नायक, रोबिन सिंह जोधाणा, भंवर सिंह जोधाणा, लक्ष्मण सिंह कल्याणपुरा, दीपक मीणा नागदा (मध्यप्रदेश), ओकी बना, संदीप गायरी, शिवम सेन, राजू पासी, अंशुमान सिंह देवड़ा एवं अमन राठौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस आयोजन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here