- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही। जिले के आबूरोड से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
- आबूरोड में मां-बेटी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
- घटना डीएफसी रेलवे लाइन की
- मौके पर ही दोनों की मौत
- मृतका की पहचान सविता और बेटी जानु के रूप में
- दोनों सियावा गांव की निवासी बताई जा रही हैं

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, आबूरोड शहर थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इलाके में शोक
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
- Advertisement -




















































