लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग का प्रथमद़ष्टया कारण सामने आ गया है….. . HPCL के अनुसार हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे किसी वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण आग लगी. जिसके चलते पीएम मोदी का पचपदरा का दौरा रद्द करना पड़ा….. हाइड्रोकार्बन के रिसाव को आग ने विकराल रुप ले लिया… आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही सीमित रही. क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) और CDU सेक्शन की अन्य सभी यूनिटों को तुरंत अलग कर दिया गया. वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने का कारण आया सामने
-HPCL के अनुसार
-हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे किसी वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण लगी आग
-प्रथम दृष्टया, हाइड्रोकार्बन के रिसाव को माना गया है आग लगने का कारण
-आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही रही सीमित
-क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) और
-CDU सेक्शन की अन्य सभी यूनिटों को तुरंत अलग कर दिया गया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर टवीट कर कहा है कि पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में लगी आग की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस संबंध में, प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित चर्चा के माध्यम से स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई है। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए, माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राज्य के सभी लोगों के लिए आशा का प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन जल्द ही स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।



















































