किसान संघर्ष समिति का 11 सितम्बर को विद्युत निगम के सामने धरना

0
94
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— स्मार्ट मीटर सहित कई निर्णय का विरोध

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर में बुधवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में निर्णय लिए गए।
प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने, फसल बीमा का मुआवजा नहीं मिलने, पेयजल व्यवस्था सही नहीं होने, लचर कानून व्यवस्था को लेकर शहर के विद्युत निगम कार्यालय के सामने 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन कर धरना देने का निर्णय किया गया।
पूर्व सरपंच महेश बाजिया एवं कमलेश बांगडवां ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर थोपा जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। इस दौरान महेश बाजिया, कमलेश बांगडवां, मूलचंद महला, भंवर बाजिया, श्रवण डिडल, भगीरथ सेपट, रामेश्वर डॉगीवाल, देवीलाल बांगड़वा, हीरालाल कंकरालिया, कल्याण ओला, दयाराम, सुखदेव एचरा, झाबर महला आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here