कासगंज में दो बसे भिड़ी,भरतपुर के 3 लोगों की मौत

0
85
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  एक ही परिवार 40 लोग गंगा नदी पर नहाने जा रहे थे

कासगंज।उत्तर प्रदेश के कासगंज इलाके में दो बस आपस में भिड़ गई। घटना में भरतपुर के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। भरतपुर के रहने एक ही परिवार के लोग कल रात सोरोंजी स्थित गंगा घाट पर नहाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और बस सामने से आ रही दूसरी बस से जा टकराई।

  1. दीपक ने बताया कि हम एक ही परिवार के करीब 40 लोग सोरों जी गंगा स्थित गंगा घाट पर नहाने के लिए कल रात 11 बजे घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने सोरों जी जाने के लिए एक प्राइवेट बस किराये पर की थी। आज सुबह जब बस कासगंज पहुंची तो, ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इतने में बस सामने से आ रही एटा रोडवेज की बस से टकरा गई।

दोनों बसें आपस में भिड़ते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को बस से बाहर निकाला। बस में बैठे सभी लोगों के चोटें आई थी। मौके पर तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। जिसके बाद सभी घायलों को कासगंज के अस्पताल पहुंचाया गया।

तीन लोगों की हुई मौत

वहां से कई लोगों को आगरा और अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। घटना में गिर्राज सिंह (85) निवासी फरसो और पीतम (65) निवासी नगला कुर्वारिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राम धकेली (80) निवासी नगला कुर्वारिया को आगरा रेफर किया गया था।

रोडवेज में करीब 5 सवारियां मौजूद थीं

आगरा में उन्हें सही इलाज नहीं मिला तो, परिवार के लोग राम धकेली को तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर आये। वहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। कई लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में भी जारी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसें पूरी तरह से टूट गई। वहीं एटा रोडवेज की बस में 4 से 5 सवारियां थी उन्हें भी मामूली चोटें आई हैं। उन्हें कासगंज में ही भर्ती किया गया है

- Advertisement -
Previous articleहनुमान बेनीवाल की एंट्री से झुका एसएमएस प्रशासन!
Next articleडॉ. कपिल मेहर का AIIA में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here