Home latest कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपखंड अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपखंड अधिकारियों की बैठक ली

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर – प्रदीप कुमार डागा

नागौर। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को एलपीजी गैस वितरण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से जुड़े आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों और नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

निर्वाचन शाखा की समीक्षा करते हुए उन्होंने तहसीलदार से नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूचियों की तैयारियों की प्रगति जानी। वहीं सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार के साथ चना एवं सरसों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर संबंधित कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक को पेंशन सत्यापन से जुड़े सभी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अधिकारियों को बजट 2026-27 के तहत भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुख्यमंत्री ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई, जबकि जिला सांख्यिकी अधिकारी से वर्ष 2026-27 की जनगणना तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और आमजन से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं।

Previous articleजिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने खींवसर में सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण 
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version