Home latest गंगापुर सिटी में स्वच्छता को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

गंगापुर सिटी में स्वच्छता को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर – बनी सिंह मीना

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। खंड विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

निरीक्षण में पाया गया कि कई गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण पूरी तरह बंद है, नालियां जाम पड़ी हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात इतने खराब मिले कि स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई।

इस गंभीर लापरवाही पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 3 ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट थमाई है, वहीं 10 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया गया कि पूर्व में भी सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

खंड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 7 दिन के भीतर स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि तय समय में सुधार नहीं होने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने दोहराया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और गांवों में किसी भी स्थिति में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version