- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर। रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने जोधपुर रेलवे स्टेशन रोड और स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि मंत्री वैष्णव कुछ ही समय में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन दिल्ली कैंट से जोधपुर के बीच चलेगी और यात्रियों को नई सुविधा प्रदान करेगी।
रेल मंत्री के साथ रेलवे अधिकारियों ने भी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।
- Advertisement -















































