लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीकांत गौड़ मनोनीत, समाज में
जोधपुर। गौड़ ब्राह्मण महासभा संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीकांत गौड़ को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही समाज में हर्ष का माहौल बन गया और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
महासभा ने अपने नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया कि श्रीकांत गौड़ ने सामाजिक क्षेत्र में गौड़ ब्राह्मण समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्रीकांत गौड़ अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सार्थक और सकारात्मक कार्य करेंगे तथा युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। श्रीकांत गौड़ के मनोनयन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।











































