लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा(सत्यप्रकाश मयंक) : उपखंड क्षेत्र के चौरू और पचाला ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मंगलवार को सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया और आपसी सहमति से बंटवारे कराए गए।
चौरू पंचायत मुख्यालय:
-
2 मामलों में बंटवारे करवाए गए
-
16 किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आवेदन स्वीकृत
-
10 मूलनिवास प्रमाण पत्र जारी
-
584 व्यक्तियों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन
-
5 किसानों की केवाईसी
-
8 प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना पंजीकरण
-
10 पशुपालकों को लाभ
-
5 पोषण किट वितरित
-
8 निश्चय मित्र बनाए
-
200 किसानों को गिरदावर ऐप की जानकारी, 73 ने डाउनलोड किया

पचाला पंचायत मुख्यालय:
-
आपसी सहमति से बंटवारा
-
10 किसान फार्मर रजिस्ट्री आवेदन स्वीकृत
-
10 मूलनिवास प्रमाण पत्र जारी
-
584 सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन
-
5 किसान सम्मान निधि के केवाईसी
-
13 मातृ वंदन योजना पंजीकरण
-
38 पशुपालकों को लाभ
-
5 पोषण किट वितरित
-
5 मिनी किट वितरण
-
120 किसानों को गिरदावर ऐप की जानकारी, 15 ने डाउनलोड किया
शिविर में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी पूजा मीणा, तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, विकास अधिकारी शंकरलाल, पटवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह शिविर ग्रामीणों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने और समस्या समाधान में मददगार साबित हुआ।


















































