चंदेरिया के विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी 

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भेरड़ा में भारत सरकार के मिशन लाइफ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया के सहयोग से आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण और मिशन लाइफ के उद्देश्यों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में मोहित बैरवा ने प्रथम, माइकल ओढ़ ने द्वितीय और अर्चना ओढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति को सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान मुबारक खान देशवाली ने की, जबकि बिरला सीमेंट वर्क्स के पर्यावरण विभाग के प्रमुख लोकेंद्र कुमार दवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिरला सीमेंट वर्क्स के एकलव्य भट्ट ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राजेश कुमार गर्ग, अध्यापिका तारा बारबर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here