भरतपुर में जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ने की।

कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि यह जिले में ओबीसी प्रकोष्ठ के गठन के बाद पहली बार आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन था। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी और उनके पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और ओबीसी प्रकोष्ठ की आगामी जिला स्तरीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदत्त सभी कार्यक्रमों को जिला स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित करना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ को जनता की आवाज उठाने और पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय रहने का आवाहन किया।

विशिष्ट अतिथि ओबीसी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष अजीत सिंह महुआ ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी हित में काम करने की आवश्यकता बताई।

सम्मेलन में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और प्रकोष्ठ की भूमिका एवं संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here