लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रामपुरा अलीगढ़ में समिति और महासभा ने मिलकर आयोजन किया
उपखंड अलीगढ़ |( सत्यप्रकाश मयंक) उपखंड क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर, रामपुरा अलीगढ़ में श्री विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति और अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा व केशवराय जी महाराज को पोशबड़ा का भोग लगाया गया।
समिति के मनोरंजन जांगिड़ ने बताया कि भगवान को हलवा और पकौड़ी का भोग लगाया गया। भोग के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की मनमोहक झांकी भी सजाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य नागरिकों में अलीगढ़ तहसील अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ उखलाना, मंदिर विकास समिति अध्यक्ष मुरलीधर जांगिड़, संरक्षक कजोड़ जांगिड़, घनश्याम जांगिड़, उपाध्यक्ष कैलाश खेड़ली, सत्यनारायण जांगिड़, सुनिल जांगिड़ सहित अन्य समाजबन्धु शामिल थे।
तत्पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल जी जांगिड़ (मोहम्मदगढ़) के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

















































