लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भजनों में डूबे सदस्य, रंजना मंडोवरा और अभिनव छापरवाल की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भाविप भगत सिंह शाखा द्वारा निलकंठ भवन, शास्त्री नगर में सभी सदस्य परिवारों के साथ दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम उल्लासपूर्ण और भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्री गणेश स्तुति के साथ हुई।
शाखा सचिव दीपेश खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी प्रान्तीय और अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों का तिलक एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
मुख्य आकर्षण रहा भजन सरिता कार्यक्रम, जिसमें शाखा सदस्य अभिनव छापरवाल और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शाखा सदस्या रंजना मंडोवरा ने अपनी सुरीली आवाज़ में भजन प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। अन्य सदस्यों ने भी भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर उपस्थितजन झूम उठे।
भजन सरिता की सफलता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अतिथिगण भी थिरकने से खुद को नहीं रोक पाए।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, पारस बोहरा, श्याम कुमावत, महावीर सोनी, दिनेश शारदा, मुकेश लाठी, अरुण बाहेती सहित अन्य शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। लगभग 150 सदस्य परिवारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में कमलेश लाठी, अनुज मुछाल, मुकेश छीपा, दीपक तुरकिया, रामपाल सोमानी, अंकुश समदानी और अभिनव छापरवाल का विशेष सहयोग रहा।
अंत में शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।













































