भाजपा सरकार में विकास की कोई कमी नही -मंत्री रावत 

0
152
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जल संसाधन मंत्री रावत व अथितियों ने फीता काटकर किया घाटी में 50लाख रुपये से बने नए पँचायत भवन का किया लोकार्पण

गौतम शर्मा

राजसमन्द । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बुधवार दोपहर को 1बजे कुंवारिया तहसील की घाटी ग्राम पंचायत के 50लाख रुपये की स्वीकृति से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। घाटी पहुंचने पर जिला प्रमुख रतनी देवी उपजिला प्रमुख सोहनी देवी और पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह ओर अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंत्री मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई से भव्य स्वागत किया। मंत्री ने फीता काटकर नए पंचायत भवन का लोकार्पण करने के बाद सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति मंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन की हर जरूरत को समझती है और उसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार से लेकर ग्राम पंचायत तक महिलाओं को बराबर का हक मिला हुआ है उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है इसका उदाहरण है ग्राम पंचायत की सरपंच,विधायक, सांसद, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख सहित जिले में तमाम बड़े पदों पर महिलाएं आसीन है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सरकार पर विश्वास बनाए रखें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ जिस उद्देश्य से यह योजनाएं शुरू की गई है। उस पर अमल करें जिससे आने वाला समय में आपको उसका पूरा लाभ मिल सके और प्रदेश में खुशहाली रहे। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने जबसे सूबे की कमान संभाली है तब से अंतिम छोर तक गांव का विकास हो गांव का कोई लोग जिला मुख्यालय उपखंड मुख्यालय के चक्कर नही काटे इसके लिए गांव गांव में पंडित दिन दयाल शिविर लगाकर गरीबो को लाभांवित कर रही है उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताई मंत्री रावत ने पिछली कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेकर कहा कि उस सरकार ने खूब भस्टाचार किया है ऐसे में कई मंत्री जेल गए है और ये भाजपा सरकार विकास कर रही है हर लोगो को बरसात के मानसून को देखते हुए पेड़ लगाकर अपनी धरती को हरीभरी रखने की बात कही है इसके बाद मंत्री सुरेश सिंह रावत ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और एक घण्टे तक रुकने के बाद में रवाना हो गए। कार्यकर्म में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता नही देखती भाजपा का हर कार्यकर्ता निष्ठावान होकर ततपरता के साथ कार्य कर रहे है सरकार ने जिले में कई बड़ी सौगातें दी है खारी फीडर के लिए 150सो करोड़ की योजना कूँवारिया में सीएचसी सेंटर, घाटी में 50लाख का भवन दिया है और अब घाटी में सड़क भी बनेगी ओर पेयजल की कोई समस्या नही रहेगी आदि कई बात कही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here