लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जल संसाधन मंत्री रावत व अथितियों ने फीता काटकर किया घाटी में 50लाख रुपये से बने नए पँचायत भवन का किया लोकार्पण
गौतम शर्मा
राजसमन्द । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बुधवार दोपहर को 1बजे कुंवारिया तहसील की घाटी ग्राम पंचायत के 50लाख रुपये की स्वीकृति से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। घाटी पहुंचने पर जिला प्रमुख रतनी देवी उपजिला प्रमुख सोहनी देवी और पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह ओर अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंत्री मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई से भव्य स्वागत किया। मंत्री ने फीता काटकर नए पंचायत भवन का लोकार्पण करने के बाद सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की जनसभा को भी संबोधित किया।