भाजपा का स्थापना दिवस मनाया , एक दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नावां शहर | रिपोर्ट: मनीष पारीक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को सांभरिया भवन, पुराना बस स्टैंड, नावां में किया गया। इस अवसर पर भाजपा का स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके उपरांत पार्टी के इतिहास एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही शिविर प्रभारी विजय सिंह पलाड़ा एवं अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क कौशल और जमीनी स्तर पर कार्य करने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

शिविर में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here