लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मतदाता सूची पुनरीक्षण में कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रियता, मतदाताओं को मिल रही सहायता
अजमेर। निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) व पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के निर्देश पर कांग्रेस के BLA, जिला, ब्लॉक, मंडल पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को शिविरों में आने, दस्तावेज लाने और फॉर्म भरने में सहायता प्रदान कर रहे हैं। मतदाताओं को वोटर ID, आधार कार्ड, रंगीन फोटो आदि के साथ पहुंचने हेतु प्रेरित किया गया।
197 बूथों पर कांग्रेस टीम सक्रिय
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद ने बताया कि क्षेत्र के 197 पोलिंग बूथों पर कांग्रेस की टीमें 4 नवंबर से ही काम में जुटी हैं। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि:
-
कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे
-
कोई भी अपात्र/फर्जी नाम सूची में शामिल न हो

समन्वय टीम कर रही मार्गदर्शन
धर्मेंद्र राठौड़ के निर्देशन में शहर कांग्रेस महासचिव नौरत गुजर, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, शैलेंद्र अग्रवाल और वाहिद मोहम्मद BLA से संपर्क कर उन्हें आवश्यक सामग्री व निर्देश प्रदान कर रहे हैं। मंडल स्तर के पदाधिकारी भी सहयोग दे रहे हैं।

















































