कांग्रेस नेता अहसान अली ने छोड़ी पार्टी, थामा हनुमान बेनीवाल का हाथ

0
23
Took membership in the presence of Hanuman Beniwal
हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में ली सदस्यता
- Advertisement -

नागौर/पादूकलां – राजस्थान में राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस को झटका लगा है। पादूकलां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहसान अली ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का दामन थाम लिया। नागौर में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अहसान अली कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे मनसूरी वेलफेयर सोसायटी, तेली 53 गोत्र, 84 खेड़ा, मारवाड़ पट्टी के अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस छोड़कर RLP में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक हलकों में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में ली सदस्यता 

Ahsan Ali leaves Congress, joins hands with Beniwal
अहसान अली ने छोड़ी कांग्रेस, बेनीवाल का थामा हाथ

नागौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अहसान अली ने हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पांचाराम इंदावड़, मुश्ताक भाई देशवाली सहित पादूकलां और गुढ़ा क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। अहसान अली के पार्टी छोड़ने से पादूकलां क्षेत्र में कांग्रेस की स्थानीय राजनीतिक स्थिति पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। वहीं, RLP में उनकी एंट्री से पार्टी को क्षेत्र में अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहुंच मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।

- Advertisement -
Previous articleपंचायती राज चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बनी रणनीति
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here