नागौर/पादूकलां – राजस्थान में राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस को झटका लगा है। पादूकलां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहसान अली ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का दामन थाम लिया। नागौर में RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अहसान अली कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे मनसूरी वेलफेयर सोसायटी, तेली 53 गोत्र, 84 खेड़ा, मारवाड़ पट्टी के अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस छोड़कर RLP में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक हलकों में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में ली सदस्यता

नागौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अहसान अली ने हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पांचाराम इंदावड़, मुश्ताक भाई देशवाली सहित पादूकलां और गुढ़ा क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। अहसान अली के पार्टी छोड़ने से पादूकलां क्षेत्र में कांग्रेस की स्थानीय राजनीतिक स्थिति पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। वहीं, RLP में उनकी एंट्री से पार्टी को क्षेत्र में अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहुंच मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।