सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

0
113
- Advertisement -

जयपुर। कांग्रेस की आल्हा कमान सोनिया गांधी ने आज राज्यसभा सीट के लिए राजस्थान से नामांकन फॉर्म भरा । इससे पूर्व सोनिया गांधी का जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजस्थान के कांग्रेस के नेताओं में स्वागत किया। सोनिया गांधी जयपुर एयरपोर्ट से सीधी होटल रामबाग पहुंची और उसके बाद राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने सोनिया गांधी का स्वागत किया। सोनिया गांधी ने यहां राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन के दो सेट जमा कराए । नामांकन फॉर्म भरने के बाद सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गई ।उनके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी रवाना हो गए। जयपुर पहुंचने पर सोनिया गांधी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here